Friday, August 14, 2015

~मेरा तिरंगा मेरा मान~


१५ अगस्त के लिए 'तस्वीर क्या बोले' समूह के सदस्यों ने एक रचना को तैयार किया  है .. समय अभाव के कारण कई  मित्र  लिख  नहीं पाए क्योंकि कल ही लिखने  को कहा था. हाँ बाद में कोई लिखेगा समूह में तो अवश्य शामिल किया  जायेगा  ब्लॉग में भी और सदस्यों को एडिट करने का निवेदन किया जाएगा. ये लिखने वाले सदस्य भी अपनी दीवार पर इसे प्रेषित करेंगे  


आओ लहराए तिरंगा, भारतीयता बने मेरी पहचान
धर्म हम सबका एक हो, भारतीयता नाम हो उसका
हर कर्म देश हित में हो, तिरंगे की बढ़े हर पल शान
मेरा तिरंगा मेरा मान, जन गण मन जिसकी पहचान [ #प्रतिबिम्ब_बड़थ्वाल ]

लाखों बलिदान होते है जब, तब कोई एक उभर आता है,
स्वत्व खोता है दही जब, तब मक्खन नितर कर आता है
छाछ की मानिंद रहकर शेष, अपनों को दे हम सम्मान
मेरा तिरंगा मेरा मान, जन गण मन जिसकी पहचान [ #प्रजापति_शेष ]

सत्य और शांति का पाठ पढ़ाता,शौर्य का सौरभ बिखराता
 एकता के पथ पर चलकर,,प्रगति की पहचान कराता
 संस्कृति में सबसे न्यारा और प्यारा ये भारत देश महान
 मेरा तिरंगा मेरा मान,जन - गण- मन जिसकी पहचान। [#प्रभा_मित्तल ]

शौर्य गाथाओं से सिंचित, ऐसी पुण्य मेरी धरती महान
दुश्मनो के दांत खट्टे करता, हिन्दुस्तान का हर जवान
इतिहास बना देता है, दिव्य धरा के लिए होकर बलिदान
मेरा तिरंगा मेरा मान, जन गण मन जिसकी पहचान [ #प्रतिबिम्ब_बड़थ्वाल ]

जन गण भाषा हिय अति भाता, ध्वज तिरंगा लहराता
वीर मस्तानी लक्ष्मी बाई से, फिरंगी मन था घबराता
शान बना है उच्च हिमालय, कहलाता भारत का अभिमान
मेरा तिरंगा मेरा मान, जन गण मन जिसकी पहचान !! [ #पुष्पा_त्रिपाठी ]

ये आन तिरंगा, ये शान तिरंगा, ये बनी अब मेरी जान .
तीन रंग में सजा तिरंगा अब ये है बस मेरी पहचान
अशोक चक्र मध्य विराजे करो सब मिल के गुणगान
मेरा तिरंगा मेरा मान, जन गण मन जिसकी पहचान [ #बाळ_कृष्ण_ध्यानी ]

अलग-अलग भाषा बोली फिर भी है हिंदी हमारी जान
रंग-विरंगी तहजीव यहाँ की...अनूठा है संस्कृति ज्ञान
स्वाधीनता दिवस है ..आओ मिल गाएँ सब राष्ट्रगान
मेरा तिरंगा मेरा मान, जन गण मन जिसकी पहचान [ #अलका_गुप्ता]

मेरे भारत की है अनूठी संस्कृति, संस्कार और ज्ञान..
स्वतंत्रा दिवस आ गया, देखो मेरे भारत की हम शान
विदेशो में भारत की है पहचान, इसकी आन और बान
मेरा तिरंगा मेरा मान, जन गण मन है जिसकी पहचान [#मीनाक्षी_कपूर_मीनू ]

वीर सावरकर और चंद्रशेखर का याद है हमको बलिदान
शहीद भगतसिंह और सुभाष चन्द्र पर है हमें अभिमान
तिरंगे की खातिर लुटाया जीवन, न्यौछावर किया यौवन
मेरा तिरंगा मेरा मान, जन गण मन है जिसकी पहचान [ #कुसुम_शर्मा]

तू ही मेरा जीसज़, वाहेगुरु, अल्लाह और है भगवान्,
तुझपे वारी तुझपे सदके जाऊं, मेरा दिल और मेरी जान,
आँच ना आने देंगे तुझपे, तेरे बेटे किसान और जवान,
मेरा तिरंगा मेरा मान, जन गण मन जिसकी पहचान.! [ #नैनी_ग्रोवर ]

ना झुकेंगे किसी के सामने से, ना डरेंगे किसी से हम
हम है हिन्दुस्तानी, हिन्दुस्तान है हमारी सच्ची शान
कुर्बानी जहाँ देशभक्ति, वहां देंगे हम हंसते-हंसते जान
मेरा तिरंगा मेरा मान, जन गण मन जिसकी पहचान [ #दीपक_अरोड़ा ]

जाति-पाति और ऊँच-नीच का, भेद हमें पूर्णत: मिटाना है
चारो तरफ हो बस भाई चारा, ऐसा राष्ट्र हमें बनाना है,
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाइ, सब धर्म बनें इस देश की शान
मेरा तिरंगा मेरा मान, जन गण मन जिसकी पहचान [ #kiran_srivastva ]

कभी न घटे तिरंगे का मान, यह हमारी आन बान शान,
इस पे कुर्बान हमारी जान, बनी रहे सदा तिरंगे की शान,
जाति धर्म का छोड़ अभिमान, गायें हम इस का गुण गान,
मेरा तिरंगा मेरा मान, जन गण मन जिसकी पहचान [ #भगवान्_सिंह_जयाड़ा ]

करते हैं बिनती हम सब से, रख लो तुम देश का मान
हिंदुस्तान में रहकर ही बस होगा, इस देश का गुणगान
आओ फहराएं तिरंगा घर घर आज, ये तिरंगा है मेरी जान
मेरा तिरंगा मेरा मान, जन गण मन जिसकी पहचान [ #उदय_ममगाई_राठी ]

शिक्षा और सुरक्षा प्रथम हो, नारी को मिले मान सम्मान
यहाँ भूखा पेट न सोए कोई, गरीबी का मिटे नामो निशान
विश्व गुरु भारत बने, सोने की चिड़िया बने मेरा हिंदुस्तान
मेरा तिरंगा मेरा मान, जन गण मन जिसकी पहचान [ #किरण_आर्य ]






सभी रचनाये पूर्व प्रकाशित है फेसबुक के समूह "तस्वीर क्या बोले" में https://www.facebook.com/groups/tasvirkyabole/

No comments:

Post a Comment

शुक्रिया आपकी टिप्पणी के लिए !!!